हमारे बारे में

नमस्ते जी ,

 जब आप हमारे बारे में जानना चाहते है तो हमें अच्छा लगता है। मैं आपकी तरह साधारण घर से हूँ , जब मैं छोटी थी तो मैं अपनी दादी जी को अचार बनाते देखती थी तभी से मेरा भी मन होता था कि मैं भी दादी जी की तरह आम , नीम्बू , मिर्च और भी बहुत सारे अचार बनाने के लिए आम को, नीम्बू, मिर्ची को चाकू से काटू और दादी जी की मदद करू और धीरे धीरे ये मेरा शौक बन गया।

फिर जब शहर आए और मार्किट से अचार खरीदा और खाया तो पता चला कि इसमें तो बहुत नमक बहुत ज्यादा है और किसी में तेल ज्यादा है और बाद में पता चला कि इसमें तो प्रेजर्वेटिव डाल कर लोग/कंपनी अचार को बेच रहे है जोकि अचार के बेसिक नेचर को हे ख़त्म कर देता है अचार अचार रहता ही नहीं है और जबरदस्ती का सौदा हो जाता है और धीरे-धीरे शौक भी ख़त्म होता जाता है।

फिर शुरुवात की मैंने घर का अचार डॉट कॉम (www.gharkaachar.com) की। यहाँ पर हम सिखाते है कि अचार को सही तरीके से कैसे बनाते है जिससे अचार खाने का शौक और भी बढ़ जाता है क्यूकि वही पुराना घर जैसा स्वाद और तब और भी जब अचार को अपने खुद बनाया हो दादी जी के तरीके से।

हम बस एक परिवार है जो चाहता है कि आपकी थाली में भी वही पुराना स्वाद लौट आए।

अगर आप भी शौक रखते है अचार खाने का और बनाने का तो आप अपने अचार को स्पेशल बनाने के तरीके या कोई नुक्सा आप हमे बताना चाहते है तो हमें support@gharkaachar.com पर मेल कर सकते है।

जो रेसिपी हम आपको बताएंगे वो सभी हमारी खुद की आज़माई हुई होती है जोकि हमने अपनी दादी जी और अपने एक्सपेरिएंस से सीखी होती है।

चलिए अचार बनाते है।

— भावना
(घर का अचार परिवार से )

Achar ka Jar
Scroll to Top